महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल के कर्मचारी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए। मांगों को लेकर हुंकार भरते हुए कर्मचारियों ने मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह आठ बजे से विरोध प्रदर्शन के दौरान मिल कर्मी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। करीब 12.30 बजे यूनिट हेड विजय पाल सिंह के मान-मनौव्वल व लिखित आश्वाशन के बाद मिल कर्मचारी काम पर वापस लौटे। इसके बाद जाकर मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन गड़ौरा मिल शाखा के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्र ने बताया कि मिल प्रबंधन द्वारा वेज बोर्ड के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वेज बोर्ड अंतर्गत तैनात स्टोर क्लर्क महिला सरिता सिंह को काम से निकाल दिया गया है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.