लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- संयुक्त किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले तमाम मजदूरों ने चार लेबर कोड, मनरेगा की जगह लाए गए बिल के खिलाफ गुरुवार को श्रम संगठनों की आम हड़ताल के तहत तहसील पंहुचे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में तहसील पहुंचे मजदूर संगठन के तमाम लोगों ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि मजदूरों के एक दिन में काम के आठ घंटे का अधिकार, संगठित होने, यूनियन बनाने और अपनी लोकतांत्रिक मांगों के लिए हड़ताल करने जैसे ढेरों कानूनी अधिकारों पर ये चार लेबर कोड कुठाराघात करते हैं। मनरेगा कानून, जो सामाजिक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर था, को एक झटके में समाप्त कर दिया गया। संगठन ने मांग की कि हड़ताल का समर्थन करते हुए मांग की है कि चार लेबर कोड समाप्त कर पुराने श्...