गंगापार, फरवरी 12 -- आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रमुख मांगों को लेकर एकदिवसीय कामबंद हड़ताल व तालाबंदी की गई। इसका असर यूको बैंक की प्रतापपुर और फतेहपुरमाफी शाखाओं में साफ दिखाई दिया। हड़ताल के चलते दोनों शाखाओं में पूरे दिन लेनदेन ठप रहा, जिससे आम ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हलांकि इस दौरान एटीएम व डिजिटल लेनदेन की सेवाएं बहाल रहीं। प्रतापपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक कुमार जैन के अनुसार हड़ताल के कारण यहां लगभग 50 से 60 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं फतेहपुरमाफी शाखा के प्रबंधक रोहित रंजन ने बताया कि यहां 15 से 25 लाख रुपये का कारोबार नहीं हो सका। प्रतापपुर शाखा में करीब ...