मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को कांटापिरौछा उत्तरी पैक्स के अध्यक्ष नागेन्द्र साह ने अपनी मांगों को लेकर आमरन अनशन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का मौजूद पैक्स सचिव पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का भाई है। वह अपने भाई की हार को पचा नहीं पा रहा है। बीसीओ के साथ मिलीभगत कर वह प्रबंधकारिणी समिति की बैठक नहीं होने दे रहा है। चोरी छिपे मनमाना प्रस्ताव पारित कराया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि पैक्स द्वारा संचालित जनवितरण की पॉश मशीन पर 1900 क्विंटल अनाज अधिशेष बचा हुआ है, लेकिन गोदाम में अनाज नहीं है। इसका जबरन प्रभार लेने का दवाब उनपर बनाया जा रहा है। कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वे अपना अनशन जारी रखेंगे। वहीं, बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने अनशन स्थल पर पहुंच पैक्स अध्यक्ष से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.