हल्द्वानी, जनवरी 30 -- नैनीताल l आगामी दो फरवरी को नैनीताल में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजनमाता संगठन हड़ताल करेगा l जिसके लिए संगठन की ओर से नैनीताल शहर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं l भोजन माता संगठन नैनीताल इकाई की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजन माताओं का मानदेय 100 रुपए प्रति दिन है l उन्हें महीने में महज 3000 रुपए मानदेय मिलता है l जबकि भोजन माता खाना बनाने के साथ ही विद्यायल में साफ सफाई, खाना परोसना आदि कार्य भी करती है l जिसके लिए दो फरवरी को भोजन माता संगठन मानदेय 5000 रुपए करने और विद्यालय में छात्र संख्या कम होने पर भोजन माता को न निकाले जाने की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में प्रदर्शन कर हड़ताल करेंगी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.