प्रयागराज, जनवरी 11 -- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग की मासिक बैठक शनिवार को रामबाग स्टेशन परिसर में हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए वित्त विधेयक वापस लेने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्ववत छूट देने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई। नारे भी लगाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार पेंशनरों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पेंशनरों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखना होगा। बैठक के दौरान एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीएन पांडेय, अनिल कुमार, मुन्ना जी, राजेश उपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.