बक्सर, मार्च 23 -- बक्सर। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर कल यानी 25 मार्च को संघ के जिलाध्यक्ष शिवगोविन्द राय व महामंत्री विकास कुमार के नेतृत्व पंचायत सचिव प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि संघ के निर्देश पर पंचायत सचिव सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। अगर 15 अप्रैल तक सरकार मांगों को नहीं मानती है तो संघ अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा करेगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन और बिहार सरकार की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.