बिजनौर, अगस्त 13 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की आज मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। भाकियू के पदाधिकारियों ने महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने 21 जुलाई को प्रशासन को मांगपत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी। समस्याओं का निस्तारण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी थी। आज भाकियू कलक्टे्रट में महापंचायत करेंगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की रणनीति बना ली है। कलक्ट्रेट में चलने वाले भंडारों की व्यवस्था संभालने के लिए 200 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। धरना स्थल पर रात्रि मे भंडारों आदि की व्यवस्था संभालने के लिए अलग से 50 कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। यातायात व्यवस्था मे सहयोग करने वाले सभी विशेष कार्यकर्ता 13 अगस्त को प्रात: 8 बजे से ही अपने अपने निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.