बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगों के जल्द पूरा न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। वहीं, धरनास्थल पर नारेबाजी करते समय अचानक एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री जूलुस निकालते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंची। वहां उन्होंने वर्षों से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा ग्रामीण की अध्यक्ष रामवती ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ब्र...