हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर । नि.सं. सिविल कोर्ट परिसर के टाईपिस्टों एवं कम्प्यूटर टाईपिस्ट ने कोर्ट परिसर के नवनिर्मित भवन में जगह नहीं देने के विरोध में गुरुवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। टाइपिस्टों के हड़ताल के कारण टाइप वादों से संबंधित टाइप का काम ठप है। वहीं टकंक संघ ने भवन नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। चेतावनी दी कि भवन नहीं मिला तो संघ आमरण अनशन पर बैठेगा। संघ के अध्यक्ष रामविलास सिंह, सचिव अनिल कुमार सिंह, कार्यालय सचिव मुकेश सिंह, भगवान सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राकेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, दिनेश दिनकर आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.