आरा, सितम्बर 8 -- शाहपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। धरना से संबंधित ज्ञापन शाहपुर सीओ रशिम सागर को सौंपा। मांगों में जवईनिया के विस्थापित लोगों को पुनर्वास करने, विस्थापित सूची से वंचित लोगों को नाम जोड़ने, बाढ़ आपदा सूची में वंचित लोगों को नाम जोड़ने, बंटाईदारो किसानों को भी फसल क्षति मुआवजा देने और जवईनिया के विस्थापितों की सूची सार्वजनिक करने की मांगें प्रमुख हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान अफसरों के विरोध में नारे लगाये। नेतृत्व प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह, नगर सचिव बैजू कुशवाहा, केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, सुरेन्द्र पासवान, अशोक गोंड, रवीन्द्र चौधरी, विद्यावती देवी, जेएनयू छात्र नेता उत्तम जी, झखर चौधरी, विमल, संजय, अशोक गोंड, रवि, वेदांती देवी सहित भा...