देवघर, मार्च 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक देवघर मुख्य ब्रांच साधना भवन के समक्ष मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों, ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने काफी संख्या में भाग लिया। इससे पूर्व 3 मार्च 2025 को संसद के समक्ष जंतर-मंतर नई दिल्ली में एक विशाल धरना आयोजित की गयी थी। जिसमें देशभर के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। इस संबंध में यूएफबीयू देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि देशभर में बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों की बढ़ती समस्याओं, सरकार की कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.