अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार की सुबह स्थानीय जीवन बीमा निगम कार्यालय परिसर में बीमा कर्मचारी संघ भागलपुर मंडल के इम्प्लोई ने धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। धरनार्थियों में रामजनम सिंह, मो शाहिद अख्तर, पवन कुमार गोयल, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, मो हसनैन, रितेश कुमार झा, कुमारी प्रियंका, अनमोल कुमार, पंचानंद मंडल, फूलचंद ठाकुर, देवानंद मेहतर आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...