गोड्डा, फरवरी 13 -- मेहरमा, एक संवाददाता । चार श्रमिक कानून, मनरेगा का नाम बदले जाने सहित गोड्डा पीरपैंती नई बीजी रेल लाइन को पुराने सीमांकन पर ले जाने की मांग को ले गुरुवार को किसान महासभा के बैनर तले अशोक साह के नेतृत्व में स्थानीय सिद्धू कान्हू चौंक पिरोजपुर पर विरोध प्रदर्शन कर गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में लाल झंडा लिए बीच सड़क पर ही बैठ गए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। श्री साह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चार श्रम कानून लागू करने तथा मनरेगा का नाम बदलकर किए गए अन्य प्रावधानों से मजदूरों के हक और अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से मजदूरों की सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकार प्रभावित होंगे। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.