बेगुसराय, अगस्त 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं राज्य महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बेगूसराय की ओर से कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों झंडा बैनर के साथ शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यह समाहरणालय गेट पर सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामदास ठाकुर ने किया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने घोषणा के सात महीने बाद भी आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले और राज्य कर्मियों के बढ़ते दबाव के चलते केन्द्र सरकार ने 16 जनवरी को आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। सरकार जानबूझकर कर इस मामले क...