रामपुर, फरवरी 13 -- लंबे समय से मांगों का निस्तारण न होने पर एआईआरएफएन आरएमयू के रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के महामंत्री कॉमरेडा शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर तमाम रेलवे कर्मचारी रामपुर स्थित शाखा में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने हाथों पर काली पट्‌टी बांधकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विभाग लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं को निरस्त किया जाए। अभी तक निरस्त किए गए 29 लेबरों को बहाल किया जाए। सभी श्रेणियों के रिक्त पदों को नियमित कर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। यूपीएस में ओपीएस के समतुल्य सभी सुविधाएं दी जाएं। 8 वें ...