बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शनिवार को शहर के मालवीय आवास पर रविवार 28वें दिन हड़ताल जारी रही। दो दिन पहले कमिश्नरी बरेली पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद अब जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन जारी है। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि सरकार के पास वार्ता के जरिए समस्याओं के समाधान या दमन के जरिए आंदोलन को तोड़ने का भी विकल्प है, किंतु दमन से आंदोलनों को खत्म नहीं किया जा सकता। जब तक सवाल रहेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उसके स्वरूप बदलते रह सकते हैं। जिला सचिव मुनीशा ने कहा कि हमारा आंदोलन राष्ट्रपिता के बताए हुए अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर है। इस मौके पर निर्दोष, प्रीति, इंद्रवती, रुक्मणि, सत्यवती, रितेश, लांश्री, नेमवती, मीरा, माया, रमरती, विमलादेवी शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...