लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ। संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज में कर्मियों ने भोजनावकाश में दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को रखा। मांगें न माने जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी। संयुक्ता मोर्चा उत्तर प्रदेश के संयोजक जीएस सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में अगस्त 2022 से लंबित वेतन नोटिफिकेशन तुरंत किया जाना, एफडीआई 100 प्रतिशत किए जाने का विरोध, फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत करना, एनपीएस 10 पतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करना, चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय करना और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू किया जाना शामिल है। प्रदर्शन में यूनाइटेड इंडिया में ज़ीएस सिंह, संजीव शर्मा, अब्दुल नईम, अंकुर कपूर, मनीष कुमार, अशोक कुमार, मनोज श्रीवास्तव, ओपी जैसवाल...