बस्ती, सितम्बर 27 -- बस्ती। जिले में सिंचाई संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर मांगें नहीं पूरी होने पर आठ अक्टूबर को एक दिवसीय धरना दिए जाने का निर्णय लिया है। यह बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में संघ भवन पर की गई। बैठक में अशोक सिंह ने कर्मचारियों के हित के लिए दिए गए पत्र पर अधिशासी अभियंता नलकूप द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में रामस्वारथ चौधरी, परसराम त्रिपाठी, राजेश कुमार, हरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवराम यादव, आज्ञा राम यादव, अनिल पाण्डेय, विजय यादव, संतोष, रविन्द्रनाथ गौतम सहित तमाम कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...