गिरडीह, नवम्बर 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे ट्रक के पकड़े जाने के मामले में डुमरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गुरुवार को जेल भेज दिया। थाना के एसआई पीतरुस केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें ट्रक के चालक, खलासी, मालिक एवं अज्ञात तस्करों को आरोपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि मंगलवार की रात कुलगो टोल प्लाजा के समीप जीटी रोड पर ग्रामीणों ने तस्करी के लिये ले जाये जा रहे प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदे एक ट्रक सहित चालक कोलकाता निवासी किसनेन्दू मन्ना और खलासी कोलकाता के बरईपुर निवासी कुर्बान मिस्त्री को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मछली लदा ट्रक बंगाल से बिहार का डोभी जा रहा था। पुलिस ने गुरुवार को पकड़ी गई मछली का सैम्पल जांच के लिये रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.