गया, फरवरी 10 -- पिछले सप्ताह चार फरवरी से शादी-विवाह शुरू है। बीस दिन बाद मस्ती का त्योहार होली है। मांगलिक लग्न और होली को लेकर शराब की तस्करी तेज हो गई। खासकर अंग्रजी शराब की। झारखंड से सटा जिला होने के कारण जीटी पर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। तस्करों की बढ़ी गतिविधियों को लेकर उत्पाद विभाग ने भी छापेमारी तेज कर दी है। तीन-चार फरवरी से हर दिन जिले में अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। लग्जरी कार व ऑटो के साथ तस्कर भी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। महज छह दिनों में लगभग 4500 बोतल से अंग्रेजी शराब पकड़ी जा चुकी है। दस तस्कर सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। शराब तस्करी में लग्जरी कारें और ऑटो भी पकड़े गए हैं। तीन-चार फरवरी की रात दो गाड़ी से 1134 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार उत्पाद सहायक आयुक्त ने बताया कि शादी-विवाह के अलावा खासकर होली को लेकर जिले भर मे...