सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- भदैया, संवाददाता। मामूली विवाद में एक युवक ने लोहे की पाइप लेकर परिजनों पर हमला बोल दिया। अपनी मां, भाई और भाभी को जमकर पीटा। तीनों को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने पीड़िता मां की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माधोपुर (केनौरा) गांव की है। गत मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर प्रभावती पत्नी स्व. छोटेलाल ने बताया कि, उसका बेटा प्रमोद बीते दिनों गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर प्रमोद आपा खो बैठा और पास रखी लोहे की पाइप से प्रभावती पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई बहू रूपा और बेटा विनोद को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दोनों को पीटकर घायल कर दिया ।हमले में प्रभावती के पैर और कमर, बहू रूपा के कंधे व कमर तथा विनोद के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.