चंदौली, अक्टूबर 7 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिलेभर में मंगलवार को जगह-जगह महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान राम के जीवन का चित्रण करने वाले महर्षि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वही उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। पीडीडीयू नगर सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को नई दिशा दी थी। सबसे पिछड़े वर्ग में जन्मे वाल्मीकि राम के जीवन का चित्रण कर समाज के सबसे अग्रणी व्यक्ति बने। हम सभी को आदिकवि के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा हमारा समाज आदिकाल से एक रहा है। महर्षि वाल्मीकि ने दिखाया कि यदि शिक्षा को आधार बनाया जाए तो समाज में अग्रणी बना जा सकता है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि वाल्मीकि की रामायण को...