मथुरा, नवम्बर 6 -- महोली रोड पर सड़क निर्माण में अड़चन बन रहे 10 कार वॉशिंग प्वाइंट्स को नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उखाड़ फेंका। ये कार वाशिंग प्वाइंट्स फुटपाथों पर बनाए गए थे। इसके साथ ही नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए मथुरा-वृंदावन में कई जगह आम रास्तों से खाली कराया। यही नहीं फुटपाथ व सड़कों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सामान जब्त किया गया। बताते चलें कि आवास विकास परिषद द्वारा महोली रोड पर सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां सड़क निर्माण में बड़ी संख्या में बने कार वाशिंग प्वाइंट्स अड़चन बन रहे थे। ये वाशिंग प्वाइंट्स फुटपाथ पर बनाए गए थे, जिनसे मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण हो रहा था। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के निर्देशन व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह की उपस्थिति में जय गुरुदे...