महोबा, फरवरी 16 -- बेलाताल (महोबा), संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच चरखारी क्षेत्र में बनी पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) टेस्टिंग के दौरान ही फूट गई। टंकी के बीच से तेज धार में बहता पानी ग्रामीणों के लिए निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा सवाल बन गया। टंकी से पानी गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोककर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मंत्री ने तब 20 दिन में गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया था। मंत्री की दख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.