मेरठ, मार्च 12 -- डीएन कॉलेज में युवा महोत्सव में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगों से श्रोताओं को भिगो दिया। राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य से विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल ने नवग्रह वाटिका में शमी एवं पीपल के पौधे रोपते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। लैकफेड चेयरमैन चौ. यशवीर सिंह ने सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ किया। तुलसी एवं सीमा ने होली नृत्य और नवनीत ने पंजाबी नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। रिद्धिमा सिंह ने कथक, सुरभि ने हिपहॉप, हीना, सलोनी, दृष्टि ने 'कन्हा सो जा पर नृत्य प्रस्तुति दी। चौ. यशवीर सिंह, प्राचार्य प्रो. बीएस यादव, प्रबंध समिति के अतिरिक्त मंत्री संजीवेश्वर त्यागी ने विजेताओं को प...