कन्नौज, नवम्बर 15 -- फोटो 3-जानकारी देते पं.बनारसीदास शास्त्री। छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के शक्ति पीठ गमादेवी में 16 नवंबर रविवार को सीता-राम विवाह महोत्सव के आयोजन पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली गई हैं। भगवान श्रीराम का विवाह अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी को हुआ था। सीताराम विवाह महोत्सव भारत में ही नहीं अखिल ब्रह्मांड में बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाता है। विशेष कर अयोध्या में श्रीराम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। यह जानकारी देते हुए शक्तिपीठ गमा देवी के पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि नगर के शक्तिपीठ गमा देवी में सीताराम विवाह महोत्सव पर 16 नवंबर रविवार को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुभारंभ वैदिक पूजन के साथ प्रात: 10 बजे से होगा। श्रीरामचरितमानस का पाठ नगर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.