हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर। निज संवाददाता कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैशाली जिले का 53वां स्थापना महोत्सव के अवसर पर रविवार की शाम बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बिका) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्धाटन जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, लालगंज के विधायक संजय सिंह, उप विकास आयुक्त वैशाली एवं एडीएम वैशाली द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रसिद्ध कलाकारों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ताराकांत सिंह द्वारा स्वागत गीत एवं बज्जिका गीत की प्रस्तुति, जेटी उच्च विद्यालय बरुआ बहुआरा, हाजीपुर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य...