उन्नाव, दिसम्बर 31 -- सफीपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रही रासलीला एवं रामलीला महोत्सव में छठें दिन कलाकारों ने मीराबाई लीला का मंचन किया गया। लीला का मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। महोत्सव में वृंदावन के स्वामी त्रिलोक चंद्र शर्मा के निर्देशन में मीराबाई की लीला का मंचन किया गया। मीराबाई का विवाह चित्तौड़ के कुंवर जी से करने की बात कही जाती है, तो मीरा ने कहा मेरा विवाह तो स्वप्न में श्री गिरधर गोपाल से हो गया है, परंतु चाचा-चाची ने मीरा का विवाह लोकरीति से चित्तौड़ के राजकुंवर के साथ कर दिया। मीरा अपने साथ गिरधर गोपाल की प्रतिमा अपने साथ ले जाती है और अपने पति राजकुंवर भोजराज राणा से कहती है कि मेरे गिरधर गोपाल की पूजा और संतों के आवागमन में कोई व्यवधान न हो। राणा भोजराज उनकी पूजा के लिये एक अलग मंदिर बनवा देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.