सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- जैन समाज की वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा धार्मिक रीतियों और विधियों के अनुरूप धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों और श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से परम पूज्य आचार्य श्री विमल सागर और 30 मुनि महाराज एवं आर्यिका रत्न के पावन सानिध्य में गजरथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म का बैनर लिए दो युवक चल रहे थे। जैन धर्म की पताका लिए एक युवक चल रहा था, जो यात्रा के आगमन का संदेश दे रहा था। उनके पीछे रंग-बिरंगे कपड़ों में विभिन्न वाद्य यंत्रों पर मनमोहन आध्यात्मिक धुन बजाते हुए बैंडबाजे चल रहे थे। श्रीजी के दर्शन कर लोग आशीर्वाद ले रहे थे। सौधर्म इंद्र के रूप में चंडीगढ़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.