गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत महेसरा क्षेत्र में प्रस्तावित इकोलाजिकल पार्क (स्पंज पार्क) के निर्माण के लिए बुधवार को चयन फर्म ने निर्माण स्थल पर काम शुरू कर दिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि बारिश के सीजन में कार्य प्रभावित न हो। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जवाबदेही तय की जाएगी। इस परियोजना के तहत करीब 25 एकड़ भूमि में इकोलाजिकल पार्क (स्पंज पार्क) विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पार्क हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक प्रभावी 'कार्बन सिंक' के रूप में कार्य करेगा। इकोलाजिकल पार्क भूजल स्तर को सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.