लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव, लातेहार में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के जनसंपर्क अभियान में मंगलवार को पूर्व सीएम मधु कोड़ा शामिल हुए। पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी जीतेगें। उन्‍होने कहा क‍ि यह चुनाव भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है और विकासरोधी ताकतों के साथ है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और स्थानीय मुद्दों पर काम करने वाले उम्मीदवार को ही समर्थन देगी। मधु कोड़ा ने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मंगलवार को महेश सिंह ने नगर पंचायत के अम्वाटिकर ,डुरूआ व स्टेशन इलाके में...