भागलपुर, जुलाई 1 -- भागलपुर। खान एवं भूतत्व विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर खनिज विकास पदाधिकारियों का तबादला किया है। मुख्यालय में पदस्थ महेश्वर पासवान को भागलपुर का नया खनिज विकास पदाधिकारी बनाया गया है। वे केशव कुमार पासवान की जगह लेंगे। केशव को जमुई भेजा गया है। बांका के कुमार रंजन का तबादला लखीसराय किया गया है। उनकी जगह सिवान के बलवंत कुमार को लाया गया है। कटिहार की आकांक्षा प्रियदर्शी को बेगूसराय भेजा गया है। उन्हें खगड़िया का काम भी देखने को कहा गया है। लखीसराय के कुमार गौरव को गोपालगंज भेजा गया है। जमुई के अखलाक हुसैन को प्रोन्नति बाद उप निदेशक मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.