रांची, फरवरी 13 -- रातू, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रातू पावर सब-स्टेशन स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शनिवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा काली मंदिर और काठीटांड़ चौक होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंचेगी। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो जाएगा। रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में रुद्राभिषेक, विशेष शिव शृंगार और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन झखराटांड़ शिव मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महेश्वर धाम पहुंचेगी। यहां मंदिर समिति द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा। आकर्षक विद्युत सज्जा और तैयारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिव मंदिर संचालन समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे ह...