जमशेदपुर, जून 3 -- महेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी महोत्सव के पंचम दिवस पर महेश्वरी महिला मंडल की ओर से शेष जिंदगी विशेष जिंदगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी सदस्यों का स्वागत मोर पंख के बैच और तिलक लगाकर किया गया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में बद्रीनाथ, केदारनाथ, अमरनाथ और सोमनाथ नामक चार टीमों ने भाग लिया। सुंदर और लोकप्रिय गीतों के साथ माहौल में उत्साह भर गया। अंत में बद्रीनाथ टीम विजेता घोषित हुई। कार्यक्रम में पासिंग द पिलो गेम भी आयोजित किया गया, जिसमें वंदना धूत प्रथम और डॉ. किशोर चितलांगिया द्वितीय स्थान पर रहे। मंच संचालन और खेलों का संयोजन मधु शारदा, शालू धूत और सुधा सारदा ने किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित स...