रांची, फरवरी 6 -- रांची। बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने हेतु अशोकनगर महेश्वरी प्ले स्कूल में कराटे कक्षा का शुभारंभ किया गया। प्रशासक शालिनी कुमार एवं प्रशिक्षक गुमन गाड़ी के अनुसार, फिलहाल प्ले ग्रुप, नर्सरी से यूकेजी के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे भविष्य में कक्षा तीन तक विस्तारित किया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जनवरी से ही डांस, म्यूजिक और कराटे जैसी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...