भागलपुर, मार्च 7 -- त्रिवेणीगंज, एक संवाददाता। महेशुआ पंचायत में शनिवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए महेशुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार मतदान केंद्र बनाए गए है जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बीडीओ अभिनव भारती ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे जारी रहेगा। चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर मतदान केंद्र पर सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थी मैदान में हैं। चुनाव के तुरंत बाद ही टीसीपी भवन में मतगणना संपन्न कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के साथ ही पैक्स सदस्य के अनारक्षित जिनकी संख्या पांच है उनका भी मतदान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.