पाकुड़, जुलाई 18 -- महेशपुर। एक संवाददाता महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने दिल्ली के सर गंगाराम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लिया एवं उनका कुशलक्षेम जाना। सबों ने गुरूजी शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पिता सह दिशोम गुरू शिबू सोरेन की स्थिति पुर्व से ठीक है। वे अभी पूर्ण रूप से चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मौके पर झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.