लखीमपुरखीरी, मई 1 -- लखीमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग में दो किसानों की जान लेने वाली बाघिन को पकड़ने के सात दिन बाद वन विभाग ने उसके बिछडे शावक को भी पकड़ लिया। यह शावक मां से अलग होकर भटक रहा था। गुरुवार सुबह महेशपुर वन रेंज की आंवला बीट में लगाये गए पिंजरे में शावक फंस गया। वन विभाग ने 23 अप्रैल को बाघिन को उसके एक शावक के साथ पकड़ा था। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करके और शावक को जाल में फंसा कर विभाग ने काबू किया था। पर बाघिन का दूसरा शावक भाग निकला। डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि शावक की तलाश में वन विभाग की टीमें काम्बिंग कर रही थीं। जिस जगह बाघिन को पकड़ा गया, वहां से 5 किलोमीटर दूर इस शावक की उपस्थिति की पुष्टि हुई। वन विभाग ने दो दिन पहले ही वहां पिंजरा लगाया था। गुरुवार सुबह यह शावक वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.