गुमला, दिसम्बर 11 -- चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर दीपा टोली में असामाजिक तत्वों द्वारा किसानों की धान की फसल में आग लगाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसान अनूप उरांव और शिवा उरांव द्वारा काट कर खलिहान में मिसाई के लिए रखे गए करीब आसठ से 10 गांज धान को बुधवार रात करीब नौ बजे आग के हवाले कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही अनूप उरांव मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी, जिससे पूरा अनाज जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...