पाकुड़, जनवरी 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार शनिवार को महेशपुर प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में 55 आवास लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। प्रखंड के रामपुर पंचायत में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल ने प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास, मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की उपस्थिति में दो लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। उन्होंने बताया कि योग्य व जरुरतमंद लाभुकों को सरकार आवास योजना का लाभ उपलब्ध करा रही है। अब आपका अपना आवास है। इसे सजा व संवार कर रखें तथा अन्य सरकारी योजना का लाभ नियमानुसार लें तथा और को भी जागरुक करें। अन्य पंचायतों में मुखिया, पंचायत सचिव की उपस्थिति में आवास लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...