पाकुड़, फरवरी 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को हिंदी ए व बी की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में हिंदी ए व बी के कुल 380 परीक्षार्थियों में 376 उपस्थित हुए जबकि 04 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में हिंदी ए व बी की परीक्षा में 532 परीक्षार्थियों में 530 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। हाथीमारा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में हिंदी ए व बी की परीक्षा में 296 में 296 परीक्षार्थी शामिल हुए। गढ़बाड़ी उच्च विद्य...