पाकुड़, दिसम्बर 5 -- स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य, योग एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करने हेतु आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत आज महेशपुर प्रखंड के आदिवासी बालिका छात्रावास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापुर तथा पाकुड़ प्रखंड के मध्य विद्यालय धनुषपूजा में योग मित्र चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 15 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को योग मित्र के रूप में चयनित किया गया। चयनित बच्चों को विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र एवं योगा बुक प्रदान की गई, जिससे वे अपने विद्यालय एवं समुदाय में योग जागरूकता का कार्य आगे बढ़ा सकें। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि अब तक 61 विद्यालयों के 305 छात्र-छात्राओं को योग मित्र के रूप में प्रशिक्षित कि...