खगडि़या, जून 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरदयाल नगर बन्नी में रामध्वनि यज्ञ के आयोजन से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित जी ने कहा कि यज्ञ कराने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से एक ओर जहां वातावरण शुद्ध होता है। वही दूसरी ओर समाज में एक दूसरे के प्रति समरस्ता विश्वास बढ़ता है। यज्ञ कराने के कई लाभ होते हैं। मन की शांति एवं समाज में शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए यज्ञ करना जरूरी है। मानव कल्याण के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ कराया जा रहा है। मौके बन्नी मुखिया, पूर्व मुखिया लक्ष्मी देवी, राजेश गुप्ता, विक्की आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.