लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- लखीमपुर। जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद रविवार को मतगणना की गयी। देर रात तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर महेन्द्र पाल सिंह वर्मा और महामंत्री पद पर मथुरा प्रसाद अवस्थी को विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह विजयी रहे। जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिये शनिवार को मतदान हुआ था। 2030 मतदाता वकीलों में से 1788 ने वोट डालकर अध्यक्ष मंत्री समेत 11 पदों के लिए 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दो मतपेटियों में बंद कर दिया था। मतगणना रविवार की सुबह नौ बजे शुरू हुई थी जो रात करीब साढ़े ग्यारह बजे समाप्त हुयी। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह वर्मा ने 10...