गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रदेशीय कार्यकारिणी में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चार कर्मचारियों को जगह मिली है। डीडीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी के अधीक्षक महेन्द्र नाथ सिंह कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। डीडीयू में सम्बद्धता विभाग में तैनात निर्भय नारायण सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संपत्ति विभाग में तैनात अरुण श्रीवास्तव सह प्रवक्ता बनाए गए हैं। महासंघ के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष व डीडीयू के सम्बद्धता विभाग के अधीक्षक डॉ. बीएन सिंह संरक्षक मंडल में शामिल किए गए हैं। महेन्द्र नाथ सिंह इससे पहले प्रदेशीय संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। निर्भय नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.