हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- हल्द्वानी। पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने हल्द्वानी निवासी महेन्द्र नागर को संगठन का फिर से राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। महेन्द्र पूर्व मे पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री आदि पदों के अलावा हल्द्वानी नगर निगम के पूर्व पार्षद, पूर्व जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिंदू वाहिनी के अलावा हिमालय परिवार, व्यापार मंडल, सामाजिक व विभिन्न राजनीतिक संगठनों में दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। नागर के मनोनयन पर सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, हेम...