सीवान, फरवरी 15 -- सिसवन। प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध लंबे समय से मंदिर समीप रहकर भिक्षाटन कर अपना पेट पालता था। वृद्ध की मौत कैसे हुई है, इसकी सही जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ठंड या किसी अन्य बीमारी की वजह से इसकी मौत हुई होगी। लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। प्रारंभिक जांच में स्वाभाविक मौत प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.