देवघर, दिसम्बर 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। 12 नवंबर 2023 को कुंडा थाना के दुधनियां गांव में महेंद्र यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट क आदेशानुसार जेल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी नीतू देवी, उम्र- 38 वर्ष ने 13 नवंबर 2023 को समय सुबह 6 बजे सदर अस्पताल में बयान दर्ज कराया था। बता था कि घर पर रहकर सिलाई व कॉस्मेटिक दुकान चलाती है। 12 नवंबर शाम समय करीब 6 बजे दिवाली के अवसर पर अपने घर व दुकान में दीया जला रही थी, उसी दौरान घर के उत्तर तरफ से पांच राउंड फायरिंग की आवाज आयी। उसके बाद पुत्र आयुष के रोने-चिल्लाने की आवाज आयी। जैसे ही घर से बाहर निकली पति जमीन पर घायल अवस्था में पड़े थे। घटनास्थल पर पति महेंद्र यादव उम्र- 48 वर्ष, पिता- स्व. महेश गोप उर्फ झालू महतो खून से लतपथ जमीन पर पड़े थे। उसी समय बे...