बिजनौर, मई 16 -- भारतीय किसान यूनियन की ओर से कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। गुरुवार को ग्राम नादकार स्थित चौहान फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वी पुण्यतिथि पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किउ। कार्यकर्ताओं पर्यावरण जल संरक्षण आदि पर विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। डॉ. धर्मवीर की अध्यक्षता व दीप प्रताप के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, अनिल चौहान, चौधरी विजेंद्र सिंह, पंडित उमेश चंद शर्मा, सादिक, पिं...